एत्मादपुर।विकासखंड एत्मादपुर वासियों को केंद्र सरकार अथवा प्रदेश सरकार के द्वारा एक बड़ी सौगात एत्मादपुर विकासखंड वाशियो को दी है। स्वच्छ जलाशय के रूप में मिली है विकासखंड एत्मादपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैनई कला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 450 करोड़ की लागत से जलाशय बनाया जाएगा।इसका शुभारंभ 16 दिसंबर 2023 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, एत्मादपुर विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह चौहान ने भूमि पूजन किया।विकासखंड के प्रत्येक गांव को व प्रत्येक घर नल से जल देने का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिखाया था।वह अब पूरा होने जा रहा है अब हर घर के नल से निकलेगा गंगाजल इतनी बड़ी सौगात एत्मादपुर विकासखंड को मिली है। केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह चौहान के अथक प्रयासों से एत्मादपुर विकासखंड को 450 करोड़ की सौगात मिली है
रिपोर्ट – मुलायम सिंह चौहान















