• Latest
  • Trending
  • All
सूरसदन प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई संवेदीकरण कार्यशाला

सूरसदन प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई संवेदीकरण कार्यशाला

November 16, 2022
संत विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद नन्द की पुण्य तिथि मनाई गई ।…

संत विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद नन्द की पुण्य तिथि मनाई गई ।…

July 5, 2025

बिहारीजी कॉरिडोर के समर्थन में आई मथुरा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

July 3, 2025
करहल में जाम की समस्या हो गई आम,परेशान होते राहगीर और जाम के झाम में फंसी एंबुलेंस…

करहल में जाम की समस्या हो गई आम,परेशान होते राहगीर और जाम के झाम में फंसी एंबुलेंस…

June 30, 2025
करहल नगर पंचायत की खुली पोल,दो घंटे की बारिश से करहल नगर पंचायत की गलियां जल मगन से मुस्कुराती हुई..

करहल नगर पंचायत की खुली पोल,दो घंटे की बारिश से करहल नगर पंचायत की गलियां जल मगन से मुस्कुराती हुई..

June 30, 2025
तेज रफ्तार का कहर डंफर ने पिकअप गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर…

तेज रफ्तार का कहर डंफर ने पिकअप गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर…

June 28, 2025
न्यायाधीश द्वारा 14 लोगो के बिजली चोरी के अपराधीयों  के  न्यायलय मे उपस्थिति न होने पर बिना जमानती वारंट जारी किये…

न्यायाधीश द्वारा 14 लोगो के बिजली चोरी के अपराधीयों के न्यायलय मे उपस्थिति न होने पर बिना जमानती वारंट जारी किये…

June 25, 2025

Emergency क्यों लगी? कौन था वह जज जिसके सामने Indira Gandhi भी झुक गई

June 25, 2025
मैनपुरी नर्सिंग होम की लापरवाही से प्रसूता की मौत, मौत के बाद परिजनों ने काटा हंगामा…

मैनपुरी नर्सिंग होम की लापरवाही से प्रसूता की मौत, मौत के बाद परिजनों ने काटा हंगामा…

June 24, 2025
मैनपुरी 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7 शिक्षकों के अभिलेख फर्जी,कार्रवाई की तैयारी…

मैनपुरी 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7 शिक्षकों के अभिलेख फर्जी,कार्रवाई की तैयारी…

June 24, 2025
करहल नगर पंचायत ने रखवाए ठंडे पानी की मशीन(वाटर कूलर)में करंट दे रहा है मौत की दस्तक…

करहल नगर पंचायत ने रखवाए ठंडे पानी की मशीन(वाटर कूलर)में करंट दे रहा है मौत की दस्तक…

June 22, 2025
संत विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल करहल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस..

संत विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल करहल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस..

June 21, 2025
दिखा तेज रफ्तार का कहर एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल…

दिखा तेज रफ्तार का कहर एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल…

June 21, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 5, 2025
  • Login
  • Register
Khabar Expert
Advertisement
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories
Upload News
Khabar Expert
Home उत्तर प्रदेश

सूरसदन प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई संवेदीकरण कार्यशाला

by News Editor
November 16, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
सूरसदन प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई संवेदीकरण कार्यशाला
502
SHARES
1.4k
VIEWS

 

देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए अब ग्राम प्रधान भी सहयोग करेंगे। वह नि-क्षय मित्र बन मरीजों को गोद भी लेंगे और अपने क्षेत्र में लोगों को टीबी के प्रति जागरुक भी करेंगे। इसको लेकर मंगलवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।*

 

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि टीबी का इलाज संभव है। इसकी जांच व उपचार के लिए हमारे पास उपकरण व दवाएं मौजूद हैं। हमें लोगों को जागरुक करने की आवश्यकता है। इसमें अब ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जा रहा है। वह अपने क्षेत्र में लोगों को जागरुक करेंगे। इसके साथ ही वह मरीजों को गोद भी लेंगे। इससे टीबी उन्मूलन के लिए हमारे पास जमीनी स्तर पर नेटवर्क स्थापित हो जाएगा।*

 

*जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि दुनिया के कुल 27 प्रतिशत मरीज भारत में हैं और भारत के कुल टीबी मरीजों के 18 प्रतिशत परसेंट मरीज यूपी में हैं। इसलिए टीबी मुक्त भारत के लिए हमें सबसे पहले गांवों को टीबी मुक्त करना होगा। तभी ब्लॉक, तहसील और जिला टीबी मुक्त होंगे। इसमें गांवों को टीबी मुक्त करने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि आगरा में अगस्त 2019 से पूरे उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से कम उम्र के क्षय रोगियों को गोद लेने का प्रयास शुरू किया गया था। आगरा में वर्ष 2019 में 1946 मरीज, 2020 में 2490 मरीज, 2021 में 3161 मरीजों को गोद लिया गया। जनवरी 2022 से अक्टूबर तक सभी उम्र वर्ग के 5717 क्षय रोगियों को विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, जनपद व मंडल स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधि द्वारा गोद लिया गया।*

 

*एसएन मेडिकल कॉलेज के क्षय रोग व वक्ष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि टीबी मरीज को समाज से अलग न करें। उनसे भेदभाव करने से उनका मनोबल टूटता है। टीबी मरीजों को दवाओं के साथ-साथ भावात्मक सहयोग की भी आवश्यकता होती है। यदि आप टीबी मरीजों को गोद लेंगे, माह में एक बार उसे कुछ खाने-पीने के लिए दे देंगे। उसके घर पर जाकर चाय पी आएंगे तो मरीज का मनोबल बढ़ेगा और उसके स्वस्थ होने की गति तेज हो जाएगी।*

 

*राज्य क्षय रोग एवं प्रदर्शनी केंद्र (एसटीडीसी) आगरा के निदेशक डॉ. संजीव लवानियां ने बताया कि सरकार द्वारा महंगी से महंगी टीबी की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यदि टीबी का मरीज समय से दवाएं खाए तो वह छह माह में स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसी को भी टीबी के लक्षण दिखें तो तुरंत उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उसकी जांच कराएं। टीबी साथ उठने-बैठने से नहीं फैलता है। बस खांसी आए उस दौरान मरीज मुंह को ढक लें।*

 

*कार्यशाला में आए ब्लॉक जगनेर के ग्राम दहगवां के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि कार्यशाला में बताए अनुसार टीबी मरीजों को गोद लेंगे। पहले से भी हम किसी को लगातार खांसी रहती है तो उसकी टीबी की जांच कराने की सलाह देते हैं।*

 

*ब्लॉक फतेहाबाद के ग्राम मिमरीपुर के प्रधान दयाशंकर ने बताया कि मुझे आज जो बताया गया है, वह अपने क्षेत्र में लोगों को बताएंगे। टीबी के लक्षणों के बारे में लोगों को जागरुक करेंगे। इसके साथ टीबी मरीजों को गोद भी लेंगे। उन्हें पोषण आहार भी देंगे।*

*कार्यक्रम का संचालन शशिकांत पोरवाल ने किया। इस दौरान एसटीडीसी के डॉ. भरत बजाज, जिला पीपीएम समन्वयक अरविंद यादव, अखिलेश शिरोमणी, पंकज सिंह, संदीप भगत, दुर्गेश वार्ष्णेय आद मौजूद रहे.*

 

*टीबी के प्रमुख लक्षण :*

*दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी आना।*

*खांसी के साथ बलगम व बलगम के साथ खून आना।*

*वजन का घटना।*

*बुखार व सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार होना।*

*रात में पसीना आना ।*

*भूख कम लगना।**

*क्षय रोग विभाग द्वारा दी जा रहीं सुविधाएं*

 

*1. निःशुल्क जांच और उपचार*

*2. अत्याधुनिक जांचों द्वारा एमडीआर टीबी का पता लगाना*

*3. उपचार के दौरान मरीज को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत हर माह 500 रूपये का भुगतान*

*4.मरीजों की सूचना देने वाले को 500 रूपये दिए जाते हैं*

News Editor
Author: News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

Share201Tweet126SendShareScan
News Editor

News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें  ?

गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें ?

October 13, 2022
प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

May 5, 2023
महराजगंज लोकसभा सीट पर भाजपा के लोकप्रिय नेता  पंकज चौधरी ने मारी हैट्रिक, महराजगंज के  लोगों की मांग  हमारे सांसद बने कैबिनेट मंत्री

महराजगंज लोकसभा सीट पर भाजपा के लोकप्रिय नेता पंकज चौधरी ने मारी हैट्रिक, महराजगंज के लोगों की मांग हमारे सांसद बने कैबिनेट मंत्री

June 8, 2024

‘गुड लक जेरी’ से जाह्नवी कपूर का फर्स्टलुक आया सामने

1
संत विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद नन्द की पुण्य तिथि मनाई गई ।…

संत विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद नन्द की पुण्य तिथि मनाई गई ।…

0

Watch Justin Timberlake’s ‘Cry Me a River’ Come to Life in Mesmerizing Dance

0
संत विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद नन्द की पुण्य तिथि मनाई गई ।…

संत विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद नन्द की पुण्य तिथि मनाई गई ।…

July 5, 2025

बिहारीजी कॉरिडोर के समर्थन में आई मथुरा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

July 3, 2025
करहल में जाम की समस्या हो गई आम,परेशान होते राहगीर और जाम के झाम में फंसी एंबुलेंस…

करहल में जाम की समस्या हो गई आम,परेशान होते राहगीर और जाम के झाम में फंसी एंबुलेंस…

June 30, 2025
Khabar Expert

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Important LInks

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In