फतेहपुर सीकरी : विद्युत विभाग के जेई व लाइनमैन पर तानाशाही व रिश्वतखोरी का समाजसेवी व क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है आपको बता दे पहले से ही किसान व मजदूर वर्ग का व्यक्ति बेमौसम बरसात से हुए फसलों में भारी नुकसान और रोजगार ना होने के कारण अपने जीवन को बड़े ही कठिनाइयों से काट रहा है| ऐसे में विद्युत विभाग बड़े ही सुर्खियों का विषय बना हुआ है इसका पीछे का कारण एक विद्युत विभाग के जेई विकास विश्वकर्मा व लाइनमैन पर हंस पुरा गांव के समाजसेवी सुनील पाराशर व बरखंडी महादेव के निवासी संतोष कुमार शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया है कि लगातार क्षेत्र में जेई व लाइनमैन की शिकायत, एसडीओ को क्षेत्रीय लोगों द्वारा अनगिनत शिकायत दी गई हैं | किंतु विद्युत विभाग के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है, जो व्यक्ति लगातार समय पर बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं उनके खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज कराई गयी है और आरोप लगाते हुए बताया है की जिनके घर हीटर,समरसेबल,एसी,कूलर इत्यादि सामग्री चल रही हैं उनसे जेई विकास विश्वकर्मा व लाइनमैन मोटा पैसा ऐंठ कर छोड़ देते है|किंतु मजदूर वर्ग को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है ऐसे में क्षेत्रीय लोगों ने समाजसेवी द्वारा क्षेत्रीय विधायक,विद्युत विभाग आगरा,जिलाधिकारी आगरा व मुख्यमंत्री पोर्टल पर लिखित पत्र द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है|अब देखना यह है की क्या पीड़ित मजदूर लोगों को किसानों को न्याय मिलेगा या नहीं यह तो आने वाला वक्त बताएगा, फिलहाल समाजसेवी सुनील पाराशर ने शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की है, साथ ही दोषी लोगों पर व दोषी विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की है|













