मैनपुरी
20 मार्च 2026
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने ईद-उल-फितर के मौके पर जनपदवासियों को मुबारकवाद देते हुए कहा कि खुशी के त्यौहार को आपसी मेल-मिलाप,भाई-चारे व साम्प्रदायिक सौहार्द के वातावरण में मनायें,अपने आस-पड़ोस के जरूरतमंद लोगों की मद्द कर उन्हें भी अपनी खुशियों में शामिल करें।
उन्होंने कहा कि खुशी के पर्व पर एक-दूसरे का सम्मान कर अपनी परम्परा का निर्वहन करें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईद-उल-फितर पर सभी जनपद वासी अपनी समझदारी का परिचय देते हुए इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनायेंगे।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी













