करहल/मैनपुरी
क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह करहल में सम्पन्न हुआ।
समाज के अध्यक्ष सुबोध कुमार सर्राफ ने भगवान हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व सभासद नंदकिशोर वर्मा,अखिलेश वर्मा उर्फ राजू सर्राफ,और अन्य वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और प्रगति पर विचार व्यक्त किए।
समारोह में कवि हरिकिशोर ने काव्य पाठ कर उपस्थित लोगों को गुदगुदाया।
समारोह के अंत में सभी ने एक दूसरे के साथ गले मिलकर और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
समारोह में अनिल वर्मा बन्टी प्रदीप कुमार सर्राफ रामकिशोरी लाल वर्मा संजीव कुमार गौर,विष्णु वर्मा,श्याम वर्मा एडवोकेट गौरव वर्मा सोनू अबध किशोर वर्मा अनमोल वर्मा,रजत वर्मा आराध्य किशोर वर्मा,कल्लू दाल मशीन वाले प्रसंग वर्मा बेटू आदि तमाम लोग मौजूद दिखे।
अध्यक्षता अखिलेश कुमार सर्राफ एवं संचालन पत्रकार रामकिशोर वर्मा ने किया ।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी














