मैनपुरी-करहल के थाना क्षेत्र में चौधरी टेंट हाउस की गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक,फायर ब्रिगेड और मोहल्ले वासी ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू ।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है,थाना करहल क्षेत्र के किशनी रोड स्थित चौधरी टेंट हाउस में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई,देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया,आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए ।
फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.थोड़ी ही देर में दमकल घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
चौधरी टेंट हाउस के मालिक अरविंद यादव ने बताया कि आग में लाखों रुपये की कारपेट जलकर नष्ट हो गई,फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है ।
दमकल विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं ।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी













