मैनपुरी
01 मार्च,2026
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने होली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के पवित्र रंग आपके जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आए।
उन्होंने कहा कि होली का पावन पर्व सभी नागरिकों को प्रेम-सौहार्द एवं एकता का संदेश देता है। उन्होने रंगो के इस त्यौहार को सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि रंगो का पर्व हमारी राष्ट्रीय एकता,अखण्डता तथा अनेकता में एकता की पहचान और आपसी भाईचारे, रंग-बिरंगा त्यौहार है।
श्री सिंह ने आव्हान करते हुए कहा कि होली के पावन पर्व पर रंगो का के ही प्रयोग करें,
बीमार व शारीरिक तौर से अक्षम व्यक्तियों के अनुरूप बर्ताव करें।
विश्वास व्यक्त किया कि सभी लोग होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनायेगें।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी












