करहल/मैनपुरी
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित खसरा–रूबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत नगर के सेंट वीपीएस स्कूल,सिनेमा रोड करहल मैनपुरी में दिनांक 20 फरवरी 2026,शुक्रवार को विशेष टीकाकरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
लगभग 100 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।
यह अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
इस दौरान कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को खसरा–रूबेला (Measles–Rubella) का टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय परिसर में अत्यंत सुव्यवस्थित,सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से टीकाकरण कार्य संपन्न कराया।
अभिभावकों का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ अजय कुमार,अशोक कुमार,शकुंतला देवी,सायमुल हसन,रविंद्र पाल, मानवेंद्र कुमार सहित अनेक अभिभावक विद्यालय में उपस्थित रहे और अपनी सहमति प्रदान की।
विद्यालय निदेशक डॉ.जे.पी. यादव ने जागरूकता संदेश देते हुए कहा—
“खसरा और रूबेला दोनों ही गंभीर संक्रामक रोग हैं,खसरा बच्चों में तेज बुखार,दाने, खांसी,आंखों में लालिमा और कमजोरी उत्पन्न करता है, जबकि रूबेला गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यंत खतरनाक सिद्ध हो सकता है।
टीकाकरण ही इन रोगों से बचाव का सबसे सुरक्षित,प्रभावी और वैज्ञानिक तरीका है।
अभिभावकों से मेरा निवेदन है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों पर ध्यान न दें और बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।”
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी

















