मैनपुरी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे के 94.200 किलोमीटर माइलस्टोन पर बस चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।
बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी,जिसमें कुल 45 यात्री सवार थे।
दुर्घटना में कुल 8 यात्रियों को चोटें आईं,हालांकि सभी को साधारण चोटें बताई गई हैं और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है,घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया,जहां उनका उपचार किया गया।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी



















