करहल/मैनपुरी
तीन दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर में दरवाजे पर खड़ी कैंटर मे गांव के ही व्यक्ति की कार न निकल पाने की स्थिति में कार मलिक व कैंटर स्वामी के बीच गाली गलौज होने लगी तभी एक तरफ से हवाई फायरिंग एवं कैंटर को क्षतिग्रस्त करने की प्राथमिकी शुक्रवार को थाने में दर्ज की गई है।
सत्येंद्र कुमार निवासी रानीपुर की कैंटर घर के बाहर खड़ी थी बुधवार की रात लगभग 9 बजे गांव के ही निवासी गोविंद पांडे अपनी कार से घर जा रहे थे,गांव में घुसते ही कैंटर खड़ी थी जिस कारण कार निकल नहीं पा रही थी।
इसी को लेकर सत्येंद्र कुमार व अनूप कुमार से बहस हो गई। तभी गोविंद पक्ष की तरफ से लाइसेंसी पिस्टल से फायर किए गए,मामले में गोविंद पांडे,दीपक पांडे,शिवम दीक्षित,समन पांडे व 5 से 6 अज्ञात लोगों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया गाड़ी क्षतिग्रस्त है,फायरिंग की सूचना को लेकर फॉरेंसिक टीम जांच करने आई थी। जांच में गोली के निशान नहीं मिले।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी















