करहल/मैनपुरी
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मानपुर में राशन डीलर के कोटा आवंटन को लेकर खुली बैठक हुई !
जिसमें कोटा आवंटन के बाद दो पक्षों में जमकर लात घुसे एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष को धारदार हथियार से पुलिस की मौजूदगी में महिला सहित दोनों पक्षों की तरफ से चार लोग घायल हुए,उपचार सीएचसी करहल में कराया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना कुर्रा के गांव मानपुर में प्रस्तावित राशन डीलर कोटे के आवंटन हेतु बैठक हुई जिसमें एडीओ एनआरएलएम भुवनेश कुमार,ग्राम पंचायत सचिव संदीप यादव,सीएमएम हरि प्रकाश धरमवीर,थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत सिंह की मौजूदगी में गांव में 9 समूह है।
जिसमें भोलेनाथ समूह की अध्यक्ष सरिता देवी निवासी फाजिलपुर को राशन का कोटा आवंटित सर्व समिति से कर दिया गया।
लेकिन गांव के ही संतोष सिंह चौहान ने आवंटन का विरोध कर दिया। इसके बाद फिर आ गया। एक पक्ष संतोष कुमार चौहान व दूसरा पक्ष राजकुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच पुलिस की मौजूदगी में झगड़ा होने लगा
जिससे अफरा तफरी मच गई।
एक पक्ष की तरफ से संतोष कुमार के आंख में चोट लगी तथा दूसरे पक्ष की तरफ से राजकुमार,सरिता देवी व आकांक्षा घायल हो गई।
जिसमें राजकुमार के सिर में पीछे से धारदार चीज लग गई। पुलिस ने दोनों पक्षों का चिकित्सीय उपचार सीएचसी करहल में कराया है।
ग्राम पंचायत सचिव संदीप यादव का कहना है समूह अध्यक्ष सरिता देवी के पास 18 सदस्य थे जबकि योगेश लता सिकंदरपुर के पास 10 सदस्य थे।
सरिता देवी के पास ईडब्लूएस के सदस्यों की संख्या अधिक होने के चलते इनको सर्वसम्मति से कोटा आवंटित किया गया था। झगड़ा होने के बाद अभी टाल दिया गया है। बुधवार को दोबारा से गांव मानपुर में बैठक होगी।
बताते चलें कि उचित दर विक्रेता रविंद्र सिंह चौहान की मौत के बाद कोटे का प्रस्ताव किया गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत सिंह का कहना है दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है राजकुमार पक्ष की तरफ से राजवीर सिंह, गोविंद निवासी गण सिकंदरपुर करू निवासी मानपुर संतोष सिंह चौहान निवासी फाजिलपुर के खिलाफ तहरीर दी !
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी




















