करहल/मैनपुरी
नगर में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
करहल में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा पर फूलों की बारिश,शोभायात्रा में आर्कषण केन्द्र बनीं रहीं राधा कृष्ण की झांकी
इसका शुभारंभ किशनी विधायक बृजेश कठेरिया ने महर्षि बाल्मीक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करहल के पूर्व सपा विधायक अनिल कुमार यादव समाजसेवी नितिन चतुर्वेदी के साथ किया।
शोभायात्रा के दौरान चल रहीं राधा कृष्ण की झांकी आकृषण का केन्द्र बनीं थी,जिसमें शामिल कलाकार राधा कृष्ण का रुप धारण किए हुए नृत्य करते हुए चल रहे थें।
करहल की शोभायात्रा में एक दर्जन धार्मिक झांकियां व नगर के मशहूर बैंड के साथ आराध्य देव वाल्मीकि की प्रतिमा विशाल रथ पर सुशोभित थी,इसके आगे वाल्मीकि समाज के युवा व युवतियां नृत्य करती हुई महर्षि वाल्मीकि स्वामी का जयकारा लगा रहे थे,शोभायात्रा का करहल में जगह जगह स्वागत हुआ!
महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा शुरु होने से पूर्व महर्षि वाल्मीकि की प्रतिभा पर वाल्मीकि समाज सहित सर्व समाज के लोगों व कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने माल्यार्पण किया।….
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी