मंदसौर/मध्य प्रदेश
आरोपी पुलिस की गिरफ्त आया,लड़की के परिजनों एवं हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने 5 घंटे तक थाने का घेराव किया।
आरोपी के खिलाफ फास्को एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया ओर आरोपी की जेल भेजने की कार्यवाही की गई।
दरअसल आपको बता दें दोपहर 12 बजे आरोपी रिहान एक नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर स्कूल से ले गया।
दलौदा ओर एलची रोड पर झाड़ियों में कई देर तक बैठा था,इस घटना को राहगीरो ने देखा और दलौदा थाना पुलिस को सूचना गई।
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रिहान ओर लड़की को थाने पर लेकर आई।
इस घटना की सूचना सोशल मीडिया पर आग तरह फैल गई।
देखते ही देखते लड़की के परिजन और हिन्दू संगठन के सैकड़ों लोग इक्कठे हो गए।हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फास्को एक्ट के साथ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
लेकिन प्रदर्शन कर्ता आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे।
पुलिस की इस कार्यवाही से नाखुश लोगों ने फॉर लेन रोड पर जाम लगा दिया।
एसडीओपी कीर्ति बघेल ने प्रदर्शन कर्ता को आरोपी पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम खोला गया।
वही लव जिहाद मामले को लेकर sdop कीर्ति बघेल ने बताया कि दोनों की दोस्ती इंस्ट्राग्राम पर हुई थी।
धीरे धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ती गई और चोरी छुपकर मिलने लगे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रिहान पिता रईस नयापुरा मंदसौर का रहने वाला है और मेकेनिक का काम करता है
आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने तथा घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर dsop कीर्ति बघेल को ज्ञापन सौंपा गया।
रिपोर्ट-परमेश्वर सोलंकी
खबर एक्सपर्ट
मंदसौर मध्य प्रदेश