करहल/मैनपुरी
थाना करहल क्षेत्र के नगला रते में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान,थाना प्रभारी महाराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। वहीं मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनम 23 बर्ष पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी नगला सुर्खी थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद,बीते छह महीने से अपने पति के साथ नगला रते थाना करहल क्षेत्र में किराए पर रह रही थी।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे सोनम अपने मकान की छत पर लगे पंखे में साड़ी से फांसी पर लटकी मिली।
मृतका के मायके पक्ष का आरोप है सोनम की हत्या कर उसे लटकाया गया !
सोनम के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब सात साल पूर्व हुई थी और उसके तीन छोटे बच्चे हैं – जिनमें अरुण (3), कृष्णा (2) और एक वर्ष की बेटी शामिल है।
मृतका करहल के मोहल्ला जाटवान निवासी रामदास जाटव की पुत्री थी।
जबकि उसका ससुराल नगला सुर्खी थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद में है।
घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही मौके पर कोहराम मच गया।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि “मामले की गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।”
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी