विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन, संत ने दिया ये आशीर्वाद
मथुरा। ( द्वारकेश बर्मन) वृंदावन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना संत प्रेमानंद के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दाैरान संत ने जनसेवा को ईश्वर भक्ति का मार्ग बताया।
मथुरा के वृंदावन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने हाल ही में वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संत प्रेमानंद ने विधानसभा अध्यक्ष को भगवान के नाम का स्मरण करते हुए निस्वार्थ भाव से जनसेवा करते रहने की प्रेरणा दी।