करहल/मैनपुरी
एससी चौकीदार को गोली मारने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी….
पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश के बाहर भी जाकर दबिश दे सकेगी।
करहल थाना क्षेत्र के गांव मक्खनपुर में चार मई की सुबह जमीन के विवाद में स्कूल के चौकीदार जबर सिंह को गोली मारने के आरोपियों की गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं।
मक्खनपुर निवासी जबर सिंह के बेटे सुनील कुमार ने केस दर्ज कराकर बताया था कि उनकी एक जमीन करहल सिरसागंज मार्ग पर स्थित है, जिस पर सराफा मार्केट, नगला अजाई के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं।
इसके बाद आरोपी अनिल कुमार यादव,अनिल कुमार उर्फ बंटी,यदुवीर उर्फ यशवीर उर्फ केके और मनोज यादव ने चार मई की सुबह पिता जबर सिंह को गोली मार दी।
गोली कंधे के पास हाथ में लगी थी सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की पुलिस एक माह से तलाश कर रही है। वे फरार चल रहे हैं।
कोर्ट में अर्जी देकर इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिए हैं।
जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। उप्र के बाहरी राज्यों में तलाश के लिए एक टीम का भी गठन किया जा रहा है।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी