करहल,मैनपुरी
करहल से घिरोर की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर ग्राम कंचनपुर,थाना करहल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।
हादसे में ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही थाना करहल के प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, आरक्षी रामफूल पोसवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से करहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
घायल की पहचान सनी कुमार पुत्र तूफान सिंह,निवासी थाना कुर्रा,जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी