
महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करैला में अचानक सुबह लगभग 7:00 बजे मकान अचानक गिर गया जिसमें परिवार के 6 लोग दब गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी लक्ष्मीपुर ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चार की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करैला में खाना बनाते समय अचानक कच्चा मकान गिर गया मकान कटरैन सीट डाल कर बनाया गया था। जिसमें परिवार के आधा दर्जन लोगों मौजूद थे। जिसमें कमालुद्दीन उम्र 55 वर्ष, नूरजहाँ उम्र 50 वर्ष, रेहाना उम्र 32 वर्ष, शजरा खातुन उम्र 16 वर्ष, चाँदनी उम्र 11 वर्ष, शोएब उम्र 6 वर्ष,दब कर घायल हो गए ।
आपको बता दे की मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और कटरैन सीट के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल । इसके बाद एंबुलेंस के मद्त से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चार को जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया गया।














