करहल के सन्त विवेकानंद स्कूल में मनाई गई गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
संत विवेकानंद ग्रुप आफ स्कूल में सत्य निष्ठा,कर्म निष्ठा और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता गांधी जी एवं सादगी और सरलता के प्रतिमूर्ति स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया !
सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ0 जे.पी.यादव एवं प्रबंधक सरिता सिंह ने झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया और महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए बताया की गांधी जी ने देश को आजाद कराने में दो बाते ली सत्य और अहिंसा इसी विचार को लेकर के पूरे देश में भ्रमण किया और लोग जुड़ते गए और एक दिन बहुत बड़ा कारवां बना।
उन्होंने बताया कि गांधी जी ने दांडी मार्च ,करो या मरो ,सविनय अवज्ञा आंदोलन,भारत छोड़ो आंदोलन जैसे अनेक आंदोलन करके 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया।
साथ ही उन्होंने स्वदेशी अपनाने पर विशेष जोर दिया गांधी जी का एक और विचार था अंतोदय अर्थात अंत का उदय उनका मानना था कि अगर गरीब, असहाय,दलित,सभी कमजोर वर्ग को मदद मिले जिससे हमारा देश और खुशहाल होगा।
गांधी जी के तीन सिद्धांत भी बताए बुरा मत देखो और बुरा मत कहो,बुरा मत सुनो गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम,पतित के पावन सीता राम गाकर सुनाया !
इसीक्रम में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शास्त्री जी का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था और इनके माता पिता का निधन बचपन में हो जाने के बाबजूद पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया शास्त्री जी सादगी,सरलता के आज भी उदाहरण हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए सुख सुविधाओं से दूर रहे और एक समय जब देश में अकाल पड़ा हुआ था। तब उन्होंने सबसे पहले खुद उपवास रखा और साथ ही जनता को उपवास रखने को कहा और घरों में सब्जियां उगाने को कहा इस पहल से देश में बुखमारी जैसी भयानक समस्या निदान हो गया !
और अपने जीवन में कम वस्त्रों का प्रयोग करते थे और पुराने कुर्तों आदि को कटवाकर अपना रुमाल बना लेते थे अंत में सभी को बताया कि हमें दोनो महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें और धारण भी करें।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रजीत सिंह,सोहित कुमार,अखिलेश कुमार,बिजेंद्र सिंह,धर्मेंद्र कुमार,सुधीर कुमार, हरिशर,विजय राठौर प्रभात यादव,महावीर सिंह,सुरेंद्र कनोजिया दीपक नाथ,मोहित कुमार,संकेत प्रवीन,सुनील,नंदकिशोर,राम निवास,संतोष कुमार अनूप शाक्य सचिन कश्यप विजेंद्र पांडे प्रफुल्ल सिंह चौहान बबीता गुप्ता रीता यादव सोनम पांडे कुसुम यादव नजमा सैयद सोनी कनौजिया,पूनम, गुड़िया,सिमरन जैन,दीक्षा सिंह,गजाला,निरत वर्मा सीता शर्मा शिफा अलशिफा सदफ निसार अंजुम असमा नाज़ कुंवर पाल सिंह शशि,उर्मिला,आरजू आदि मौजूद रहे।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
मैनपुरी
















