फरेंदा
फरेंदा क्षेत्र के ङ्कयष्ट (ब्रिक्स फील्ड) भट्ठा लेजार महदेवा में युवा संगठन की ओर से तीन दिवसीय प्रो
कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि रहे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे से बचकर शिक्षा, खेलकूद,कौशल विकास में ध्यान केंद्रित करें, यह उत्साह केवल आयोजन तक ही सीमित न हो इसका विस्तार गांव के विकास में भी हो तभी हम आदर्श गांव की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे।
पूर्व विधायक ने आयोजन समिति को खेल को बढ़ावा देने के लिए एवं प्रतिभागी खिलाडियों को खेल भावना के साथ मैदान से कैरियर बनाने की शुभकामनाएं दी।विशिष्ट अतिथि के रूप पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि यहां के युवाओं की भूमिका समाजिक,सांस्कृतिक, धार्मिक,आध्यात्मिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रही है. उन्होंने गांव-गांव में बढ़ती नशाखोरी एवं अपराध पर चिंता जताते हुए युवा वर्ग को इससे बचने की सलाह देते हुए कहा कि खेल,शिक्षा,स्वास्थ्य और कौशल
उन्नयन के रास्ते से ही हम बेहतर कल का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद चौधरी ने अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर इन्द्रजीत चौधरी,अम्बरीष राव लल्लन,आशीष जायसवाल,शिवम जायसवाल,सोनू कन्नौजिया,दुर्गेश चौधरी,राकेश चौधरी,कृष्ण कुमार, अनुभव चौधरी,सीताराम वरुण !
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-ओमधार जायसवाल
फरेंदा















