आज एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में बुल्डोजर की कार्यवाही देखने को मिली हैं, देरशाल प्रसाशन द्वारा अवैध बने माकानों पर बुल्डोजर चलाकर जमीदोज कर दिया गया हैं ,ये पूरा मामल फर्रुखाबाद के नवाबगंज में विकास खण्ड मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत उखरा में देखने को मिला हैं ,जहाँ 18 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चला है और उनके मकानों को तोड़ दिया गया है. ये सभी 18 परिवार यादव जाति से आते हैं। वहीं जिन लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं उनका कहना है कि इस भारी बारिश में हमें घर से बेघर कर दिया गया है। अब इस भारी बारिश में हम अपने बच्चे लेकर कहां जायें।
गांव में 100 बीघा जमीन बंजर के नाम पर सुरक्षित थी। इस बंजर भूमि को गांव में बन रहे पावर प्लांट को निर्गत किया गया है। उसी गाटा में लगभग 30 बीघा जमीन पर गांव के लगभग 30 से अधिक परिवार पिछले 30 वर्षों से मकान बना कर रह रहे हैं। जिला प्रशासन ने वहां पर रह रहे लोगों को उक्त जमीन को खाली करने के निर्देश दिए थे। लेकिन ग्रामीण जमीन को खाली करने को तैयार नहीं हो रहे थे।
उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को जमीन खाली करने को कहा। लोगों ने मकानों को खाली करने का समय मांगा लेकिन अधिकारियों ने समय देने से मना कर दिया। मौके पर बुलडोजर मंगवाकर मकानों को तोड़वाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान कई बार महिलाओं की अधिकारियों से नोंकझोक भी हुई।
अधिकारियों की मौजूदगी में मकानों को गिरवाने की कार्रवाई शुरू है। अब तक लगभग 18 मकानों को गिराया जा चुका है। इन मकानों में रह रहे गरीबों का कहना है कि भरी बरसात में उन सबको बिना घर के कर दिया गया। पिछले दो दिन से यहां भयंकर बारिश हो रही है। आख़िर वह इस बरसात में अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं। उनका कहना है कि उनको मकान खाली करने का समय देना चाहिए था।
वहीं एसडीएम सदर रजनीकांत का कहना है कि पॉवर प्लांट लगवाने के लिए ग्राम सभा के नाम दर्ज जमीन को खाली करवाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मकानों के ऊपर जेसीबी गरज रही है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने
Akhilesh Yadav
@yadavakhilesh
ये है प्रतिशोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा। भाजपा बसे-बसाये घरों को गिराकर सुख पाती है। जिन्होंने अपने घर नहीं बसाये, पता नहीं वो दूसरों के घर गिराकर किस बात का बदला लेते हैं। हर गिरते घर के साथ भाजपा भी और भी नीचे गिर जाती है।
अमृतकाल के सूचनार्थ : आज लोकसभा फर्रुखाबाद के विधानसभा अमृतपुर के ग्राम उखरा में सालों से बसे 25 ग़रीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाकर, न जाने कितने बड़े-बूढ़ों, बीमारों, बच्चों, माताओं, बहनों, बेटियों को भरी बरसात में बेघर किया गया।
ये राजनीतिक क्रूरता की हद है।
#नहीं_चाहिए_भाजपा
सपा मुखिया के ट्वीट के बाद ,फ़तेहगर पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा : जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलादिकारी की देख रेख में ” ग्रीन एनर्जी कैरिडोर”के उपकेंद्रों के निर्माण हेतु ,क्रय व् पुनः पुनः ग्रहण की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया हैं ,लगाए गए आरोप असत्य वो निराधार हैं ,














