
- कृषि कानून वापस लाने की बात पर कंगना का यू-टर्न, चौतरफा घिरी कंगना
- कृषि कानूनों को फिर से लाने के बयान पर भड़के किसान
कंगना के बयान पर केजरीवाल और कांग्रेस का फूटा भाजपा पर गुस्सा
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग कर पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी. उन्होंने कहा था कि केवल कुछ राज्यों में ही किसानों ने कृषि कानूनों पर आपत्ति जताई थी और इसीलिए मैं अपील करती हूं कि किसानों के हित में इन कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए. मंडी से लोकसभा सांसद का यह बयान पंजाब के किसानों को नागवार गुजरा है. हालांकि, चारों तरह से घिरने के बाद सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर अपना बयान वापस ले लिया,पोस्ट में उन्होंने कहा कि जब किसान कानून प्रस्तावित किए गए थे, तो हम में से कई लोगों ने उनका समर्थन किया था। लेकिन बड़ी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ, हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री ने उन कानूनों को वापस ले लिया था। मुझे खेद है कि अगर मैंने अपने शब्दों और विचारों से किसी को निराश किया है। मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।
बाइट वीडियो :——
आपको बता दें की कंगना रनौत ने मंगलवार को मंडी में एक कार्यक्रम में कहा था कि तीन कृषि कानूनों का विरोध केवल कुछ राज्यों में हुआ था। उन्होंने कहा था कि भारत की प्रगति में किसान मजबूती का स्तंभ हैं। केवल कुछ राज्यों में ही उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध किया था। मैं हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि किसानों के हित में कृषि कानूनों को वापस लाया जाए। लेकिन बुधवार को उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा किकिसान कानूनों पर मेरे विचार निजी हैं और वे उन बिलों पर पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
कंगना के इस बयान से बीजेपी ने किनारा कर लिया था. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार के जरिए वापस लिए गए कृषि बिलों पर भाजपा सांसद कंगना रनौत का बयान वायरल हो रहा है आगे उस पर बीजेपी प्रवक्ता क्या कुछ कहते हुए नजर आये सुनिए :–
बाइट :–
हरियाणा में चुनावी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आज उन्होंने रोहतक की महम विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया।
इस बीच केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली में भाजपा को विकास पंसद नहीं आ रहा था इसलिए उसने आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालना शुरू कर दिया।
केजरीवाल बाइट :—-
लेकिन मंडी की सांसद के बयान पर किसानों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब के कई किसानों ने अभिनेत्री के कृषि कानून को वापस लागू करने की मांग पर ना सिर्फ गुस्सा जाहिर किया, बल्कि पार्टी से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है.














