महिला ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले,गृह कलेश के चलते पति-पत्नी में होता था विवाद, सुबह पति ने महिला के साथ की थी मारपीट, मृतक की पुत्री ने खोला राज,
एंकर
जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिमानपुर में 25 वर्षीय विवाहित ने ग्रह कलेश के चलते उस समय फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया जब घर दो मासूम बच्चो के अलावा कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था
मौत का खुलासा मृतक की तीन वर्षीय पुत्री ने कैमरे के सामने किया
आपको बता दे भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मुकंद निवासी राजू शर्मा की 25 वर्षी पुत्री सुनीता का विवाह तिमानपुर निवासी कमल किशोर शर्मा के साथ हुआ था सुनीता देवी ने तीन बच्चों को जन्म भी दिया था जिसमें एक बच्चे की मौत हो चुकी है
शादी के बाद कई वर्षों से दोनों पति-पत्नी के बीच आपस में विबाद चलता रहता था 2 साल पूर्व विवाद के चलते सुनीता अपने मायके चली गई थी कई बार पंचायत होने के बाद सुनीता अपनी ससुराल वापस तिमानपुर आई हुई थी
आज सुबह सुनीता ने खुटी से अपना दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है इस संबंध में अभी तक कोई भी तहरीर मायके पक्ष से नहीं आई है घटना का मृतक की पुत्री अंशिका ने मीडिया के पूछने पर खुलासा किया कि उसके पापा ने सुबह ही मम्मी के साथ मारपीट की थी और पापा घर से बाहर चले गए थे इसके बाद मम्मी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली है वही पत्नी की मौत के बाद पति कमल किशोर घर से फरार हो गया है, इस संबंध में मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकार चंद्रकेश यह घटना के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया,
वही इस संबंध में मृतक की सास ने क्या कुछ और बताया














