आज फिर से अपर्णा यादव दो दिन बाद सुर्ख़ियों में आ गयीं हैं,देरशाल आपने देखा कई दिन से गुस्से में चल रहीं अपर्णा यादव ने सीएम योगी से मुलाक़ात की हैं इसके क्या मायने निकाले जा रहे हैं ,ये सब बताएंगे
मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी और बीजेपी की नेता अपर्णा यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. यह मुलाकात सोमवार शाम को हुई है. सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल (अब एक्स) से इस मुलाकात की तस्वीर भी ट्वीट की गई है. पिछले दिनों योगी सरकार ने अपर्णा यादव को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाने का ऐलान किया था. बताया जा रहा था कि अपर्णा यादव इस फैसले से खुश नहीं हैं और उन्होंने अपनी नाराजगी दिखाते हुए अबतक पदभार ग्रहण नहीं किया था.
अब सीएम योगी के साथ उनकी इस मुलाकात को अहम समझा जा रहा है. माना जा रहा है कि अब संभवतः अपर्णा यादव की नाराजगी दूर हो सकती है और वह महिला आयोग का अपना पद भी ले सकती हैं. इस मुलाकात की तस्वीरों में सीएम योगी और अपर्णा यादव दोनों मुस्कुराते हुए बात करते नजर आ रहे हैं. ये बात भी इशारा कर रही है कि अब लगभग सब ऑल इज वेल ही है.
आपको बता दें कि शुक्रवार 6 सितंबर को महिला आयोग की अध्यक्ष बनाई गईं बबीता चौहान ने पदभार ग्रहण कर लिया था. महिला आयोग की सदस्य और सचिव ने भी अपना पदभार ग्रहण कर लिया. पर इस कार्यक्रम में अपर्णा यादव न तो आईं और न ही पदभार स्वीकार किया. इसके बाद तमाम कयासबाजियां शुरू हो गईं. ऐसा कहा जा रहा था कि अपर्णा यादव को अखिलेश यादव और उनके परिवार के खिलाफ सियासी इस्तेमाल के बावजूद उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद नहीं मिला. इस वजह से उनकी बीजेपी नेतृत्व से नाराजगी थी. पर सीएम योगी से मुलाकात के बाद अब ऐसा कहा जा सकता है कि लगता है ये नाराजगी दूर हो गई है.













