
नव नियुक्त कार्यसमिति का हुआ भव्य स्वागत – उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नव नियुक्त कार्यसमिति की पहली बैठक में सभी ब्लाकों के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने संयोजक समिति के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया बाद में समिति के संयोजक अवनीश चौहान,सह संयोजक राजकिशोर शुक्ल सहित पांच सदस्यों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। अवनीश चौहान ने उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर आप सभी के सहयोग से खरा उतरने का प्रयास करुंगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ब्लाकों में बैठकें आयोजित की जायेगी और उसमें वह पूरी कार्यसमिति के साथ उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत शिक्षक भवन से गगन भेदी नारे लगाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद से मुलाकात कर प्रत्र सौंपा। बीएसए ने शिक्षक संघ से काकोरी घटना पर विभिन्न कार्यक्रमों को धूमधाम से मनाने का आग्रह किया। सम्मान समारोह में अनुपम मिश्रा , अर्चना, सत्यभामा राठौर, विजय कनौजिया, अवधेश सिंह, गजेन्द्र सिंह, फारिया,असमी,अरसी नाज, लक्ष्मी देवी, अर्चना, राजेश कुमार, सुशील माथुर, राकेश यादव, उपेंद्र गंगवार, अमित मिश्रा, देवेन्द्र यादव, आमिर खां, शाहिद, शकील,उजैफ , अवनीश कटियार, श्याम सिंह, बलवीर सिंह,इसरार, अश्विनी चतुर्वेदी, रहबर हुसैन, अरविंद यादव, अजीत यादव,मंजीत यादव, देवेन्द्र गंगवार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

















