फरधान
क्षेत्र के बारे में जानकारी लेने के साथ आवश्यक जानकारी दी और मीडिया से सहयोग करने की अपील भी की इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सभी पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया एसपी खीरी के दिशा निर्देशों के अनुसार जन सुनवाई होंगी। क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों पर रोक लगेगी।
पीड़ितों की ससम्मान सुनवाई होंगी और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। क्षेत्र में हो रहे जुआ,अवैध शराब,आदि अवैध कार्यों पर रोक लगेगी।
नवागत प्रभारी ने बताया किसी भी पीड़ित को सिफारिश करने वाले को लाने की जरुरत नहीं है। सीधे आकर मुझसे मिल सकता है। उनके साथ बिना किसी जोर दबाव के साथ न्याय किया जाएगा।
पीड़ितों को बिचौलिया और दलालों से बचके रहना चाहिए। बैठक में दैनिक जागरण से मुस्ताक अली अंसारी,अमर उजाला से सत्येंद्र सिंह,संदीप शर्मा,रमेश चक्रवर्ती,विनोद वर्मा, विनय सिंह,सतनाम सिंह, महताब अली,रियासत अली, राजकुमार सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहें।
रिपोर्टर
सुशील शुक्ला















