एत्मादपुर आगरा
कार्यवाही को घंटों छुपाती रही पुलिस,तीन घटनास्थल किए चेंज !
दोपहर को यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर शराब से भरी कैंटर पकड़ी थी !
देर रात तक गुमराह करती रही आबकारी की संयुक्त टीम फर्द बनाने को हुई लीपा पोती !
चंडीगढ़ से तस्करी को ले जाई जा रही अवैध शराब कुबेरपुर यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया पुलिस को देख चालक कूद कर भाग गया।
पुलिस ने कैंटर की जामा तलाशी ली,जिसमें चंडीगढ़ ब्रांड की विभिन्न नामों की शराब की सैकड़ों पेटी बरामद की गईं।
पुलिस की संयुक्त टीम मामले को दबाने के लिए देर रात तक लीपापोती करती रही। पुलिस कैंटर में पकड़ी गई शराब को एत्मादपुर के बिहारीपुर रोड़ स्थित हाईवे चौकी के समीप एक कबाड़े के गोदाम पर ले गई। वहाँ शराब से भरी कैंटर का वीडियो किसी ने बना लिया,उसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब वायरल हो रहा है। उसके बाद संयुक्त टीम अवैध शराब को लेकर अन्य किसी जगहों पर ले गई।
छलेसर चौकी पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम फर्द को लेकर देररात तक लीपापोती करती रही।
मीडिया टीम के लगातार पूछे जाने पर संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया।
सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई शराब को ठिकाने लगाने के लिए संयुक्त टीम ने तीन घटनास्थल चेंज किए है।
मामले में आबकारी निरीक्षक सुमन कुमारी से बात की गई, तो वह मोबाइल फोन रिसीव करने से बच रहीं थीं,जिससे वार्ता नहीं हो सकी।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-कुलदीप राघव
एत्मादपुर आगरा















