जनपद मैनपुरी
मैनपुरी मैथिल समाज के नेता पीड़ित से जुटाई जानकारी
थाना कुरावली क्षेत्र के मुहल्ला सुरजई के रहने वाले देवेंद्र शर्मा ने एक शिकायत की थी कि कुछ दबंग उनका टैक्टर ट्राली मांग कर ले गए थे और अब दबंगई के बल पर लौटा नही रहे।
इस मामले की शोशल मीडिया के माध्यम से जब जब प्रदेश के अन्य जिलों में जानकारी हुई तो जिला फिरोजाबाद से मैथिल समाज के नेता पप्पू झा और महेश एलानी पीड़ित से मिलने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
हालांकि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार













