करहल
ऑपरेशन जागृति फेज २ के तहत क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बाग वृंदावन मोहल्ला मे
महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।..
क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओ और बालिकाओं को मोहरा बनाकर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिये जाते है
जबकि मामले परिवारिक विवाद,भूमि विवाद नाली विवाद के होते हैं। उन्होंने कहा बालिकाओं से कहा कि वह मोहरा न बने वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
अगर किसी महिला या बालिका के साथ कुछ गलत होता है तो पुलिस उनके साथ है। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। महिलाओ और लड़कियों को साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।..
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह,थाना प्रभारी ललित भाटी,क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद सिंह,पूनम चौधरी,सौरभ चौधरी,योगेंद्र चौधरी, रोहितशर्मा,आदि लोग मौजूद रहे।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल















