• Latest
  • Trending
  • All

जिस राम मंदिर का पीटा डंका उसी अयोध्या-फैजाबाद ने दी मोदी-योगी को चोट, इन 5 कारणों से हारी BJP

June 6, 2024

मैनपुरी-होली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

March 1, 2026

मैनपुरी- गृह अनुभाग उ.प्र.शासन के कम में जो शस्त्र लाइसेंस दि.29 जून 2020 तक एन.डी.ए.एल.एलिस पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाये हैं,वह दि.30 जून 2020 से अवैध समझे जायेंगे-अंजनी कुमार सिंह

February 27, 2026
मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर मंछना के लेखपाल को सस्पेंड करने के दिये निर्देश- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर मंछना के लेखपाल को सस्पेंड करने के दिये निर्देश- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

February 26, 2026

मैनपुरी-आपराधिक व असामाजिक तत्वों,निहित स्वार्थ तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण रखने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाये-अंजनी कुमार सिंह

February 24, 2026
मैनपुरी-आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा के दौरान कहा कि कोई भी अधिकारी शिकायत के डिफॉल्ट होने की प्रतीक्षा न करें-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

मैनपुरी-आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा के दौरान कहा कि कोई भी अधिकारी शिकायत के डिफॉल्ट होने की प्रतीक्षा न करें-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

February 24, 2026
मैनपुरी-करहल थाने पहुंचकर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने त्रमासिक निरीक्षण किया।

मैनपुरी-करहल थाने पहुंचकर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने त्रमासिक निरीक्षण किया।

February 22, 2026
मैनपुरी-आवंटित पट्टों पर पट्टेदार ही रहें काबिज,किसी भी लेखपाल क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर न हो अवैध अतिक्रमण- जिलाधिकारी अंजनी कुमार।

मैनपुरी-आवंटित पट्टों पर पट्टेदार ही रहें काबिज,किसी भी लेखपाल क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर न हो अवैध अतिक्रमण- जिलाधिकारी अंजनी कुमार।

February 21, 2026
मैनपुरी-करहल नगर के सेंट वीपीएस स्कूल,खसरा–रूबेला लगभग 100 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन ।

मैनपुरी-करहल नगर के सेंट वीपीएस स्कूल,खसरा–रूबेला लगभग 100 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन ।

February 20, 2026
मैनपुरी-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह नेअभिलेखागार में वर्ष 1995-96 की गार्ड फाइल का अवलोकन भी किया।

मैनपुरी-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह नेअभिलेखागार में वर्ष 1995-96 की गार्ड फाइल का अवलोकन भी किया।

February 20, 2026

मैनपुरी-करहल थाने में धारा 223(बी),125 बीएनएस के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया।

February 19, 2026

करहल-जाम लगाने,हंगामा व तोड़फोड़ करने के मामले मे 204 लोगों पर कुर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज ।

February 18, 2026
करहल-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की तहसील परिसर में हुई बैठक,किसानों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन !

करहल-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की तहसील परिसर में हुई बैठक,किसानों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन !

February 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
Khabar Expert
Advertisement
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories
Upload News
Khabar Expert
Home ट्रेंडिंग

जिस राम मंदिर का पीटा डंका उसी अयोध्या-फैजाबाद ने दी मोदी-योगी को चोट, इन 5 कारणों से हारी BJP

Why did BJP lose in Ayodhya: इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे ज्‍यादा नुकसान यूपी को हुआ है

by News Editor
June 6, 2024
in ट्रेंडिंग, दुनिया, देश, ब्लॉग, राजनीति
0
522
SHARES
1.5k
VIEWS

UP News: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी हार का सामना अयोध्या यानी फैजाबाद लोकसभा सीट पर करना पड़ा. शायद ही भाजपा ने कभी सोचा होगा कि जिस अयोध्या और राम मंदिर का मुद्दा बनाकर उसने राजनीति की, उसी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के फौरन बाद उसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा. अयोध्या की हार ने यूपी भाजपा को हिला कर रख दिया है.

लल्‍लू सिंह के बयान ने विपक्ष को दिया मुद्दा

भाजपा के उम्‍मीदवार लल्‍लू सिंह दो बार से अयोध्‍या से सांसद रहे हैं. बीजेपी ने उनको तीसरी बार मौका दिया. लल्‍लू सिंह ने अयोध्‍या में संविधान को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसका डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश खुद नरेंद्र मोदी ने की, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ. लल्‍लू सिंह ने अपने बयान में कहा कि ‘सरकार तो 275 सांसदों से बन जाएगी, लेकिन संविधान बदलने के लिए ज्यादा सांसदों की जरूरत होगी. तभी संविधान बदल सकता है.’ इस बयान के जरिए लल्‍लू सिंह ने विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा दे दिया जिसे सपा ने बखूबी भुनाया.
लल्‍लू सिंह के बयान को अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने लोगों के सामने इस तरह से रखा कि अगर भाजपा की सरकार 400 पार कर गई तो संविधान बदल सकती है. इससे मायावती के कोर दलित वोटर्स में ये मैसेज पहुंचा कि अगर बीजेपी सत्‍ता में आई तो संविधान को बदलकर आरक्षण को हमेशा के लिए खत्‍म कर देगी. इसके बाद खुद नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘अगर बाबा साहेब अंबेडकर स्वयं उतर आए, तो भी संविधान नहीं बदला जा सकता.’ लेकिन फिर भी ये बात लोगों ने नहीं मानी और लल्‍लू सिंह के बयान का डैमेज कंट्रोल नहीं हो पाया

ऐसे सपा ने बिछाई जाति की बिसात

माहौल को देखकर अखिलेश ने बड़ा दांव चला और सामान्‍य सीट होने के बावजूद अखिलेश ने अयोध्‍या की अयोध्या की सबसे बड़ी दलित आबादी वाली पासी बिरादरी से अवधेश पासी को उम्‍मीदवार बना दिया. संख्या के लिहाज से अयोध्या की सबसे बड़ी जाति पासी बिरादरी मानी जाती है. अवधेश पासी बिरादरी का मजबूत चेहरा हैं और छह बार विधायक रह चुके हैं.

आरक्षण खत्‍म न हो जाए, इस डर से दलित, ओबीसी, कुर्मी आदि सभी जातियां एकसाथ गोलबंद हो गईं. इसके बाद अयोध्‍या में नारा चला- ‘ न मथुरा, न काशी, सिर्फ अवधेश पासी’. फिर जो हुआ वो आप सबके सामने है. अयोध्‍या में सपा के अवधेश पासी को कुल 5,54,289 वोट मिले और लल्लू सिंह को 4,99,722 वोट हासिल हुए और अवधेश पासी 54,567 वोटों से जीत गए.

ऐसे में हम आपको अयोध्या-फैजाबाद सीट पर मिली भाजपा की हार के मुख्य कारण बताने जा रहे हैं.

  1. अयोध्या-फैजाबाद लोकसभा सीट को लेकर भाजपा काफी ओवर कॉन्फिडेंस रही. राम मंदिर निर्माण की वजह से भाजपा संगठन और नेताओं को लगा कि वह ये सीट आसानी से जीत लेंगे. इसकी वजह से लोकसभा सीट पर पार्टी संगठन और भाजपा नेताओं ने भ्रमण ही नहीं किया और ना ही कोई खास मेहनत की.
  2. भाजपा ने मौजूदा सांसद लल्लू सिंह को ही फिर से मैदान में उतारा था. मगर क्षेत्र में सांसद को लेकर भारी नाराजगी थी. सिर्फ जनता में ही नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के संगठन में भी प्रत्याशी को लेकर गुस्सा था.
  3. भाजपा के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय संगठन के नेता भी खुद को काफी उपेक्षित महसूस कर रहे थे. उनका कहना था कि पार्टी नेता उनकी सुनते नहीं और वह अपना या जनता का काम भी नहीं करवा पा रहे.
  4. राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या पूरे देश-विदेश में चर्चाओं में आ गया. ऐसे में यहां हर दिन वीवीआईपी लोगों का आना-जाना शुरू हो गया. ऐसे में यहां हर दिन बड़े और कड़े प्रोटोकॉल लगने लगे, जिनसे अयोध्या के लोग भी परेशान हो गए. कई-कई बार तो अयोध्यावासियों की गाड़ियों उनके घर से 3 किलोमीटर पहले ही रोक ली गईं. इस कारण से भी अयोध्या के लोगों में सांसद और सरकार को लेकर काफी गुस्सा था.
  5.  राम पथ, भक्ति पथ, कौसी मार्ग, परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर लोगों के मकान तोड़े गए.

माना जा रहा है कि यही कारण रहे, जिसने अयोध्या-फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के साथ बड़ा खेला कर दिया और उसे ऐसा दर्द दे दिया, जिससे उबर पाना भाजपा के लिए आसान नहीं होने वाला. इसने भाजपा की इमेंज को भी ऐसी चोट पहुंचाई है, जो लंबे समय तक भाजपा को दर्द देती रहेगी. माना जा रहा है कि यूपी भाजपा संगठन अयोध्या-फैजाबाद सीट पर जमीनी हालात को पकड़ ही नहीं पाया और वह पूरी तरह से यहां अंधकार में रहा, जिसका नतीजा रहा कि भाजपा को यहां हार मिली और इसने सभी को चौंका दिया

News Editor
Author: News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

Share209Tweet131SendShareScan
News Editor

News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें  ?

गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें ?

October 13, 2022
Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

October 6, 2022
प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

May 5, 2023

‘गुड लक जेरी’ से जाह्नवी कपूर का फर्स्टलुक आया सामने

1

मैनपुरी-होली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

मैनपुरी-होली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

March 1, 2026

मैनपुरी- गृह अनुभाग उ.प्र.शासन के कम में जो शस्त्र लाइसेंस दि.29 जून 2020 तक एन.डी.ए.एल.एलिस पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाये हैं,वह दि.30 जून 2020 से अवैध समझे जायेंगे-अंजनी कुमार सिंह

February 27, 2026
मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर मंछना के लेखपाल को सस्पेंड करने के दिये निर्देश- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर मंछना के लेखपाल को सस्पेंड करने के दिये निर्देश- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

February 26, 2026
Khabar Expert

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Important LInks

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In