महाराजगंज से ओम धर जायसवाल की रिपोर्ट
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को डिफ्रीजर बनाते समय करंट की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 1:00 बजे एक मकान में एक मिस्त्री द्वारा डिफ्रीजर बनाते समय करंट की चपेट में आ गया।आनन फानन उसे बृजमनगंज सीएचसी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक युवक की आकस्मिक मृत्यु हो गई मृतक युवक की पहचान अजीत पासवान फरेंदा क्षेत्र के रतनपुर खुर्द का रहने वाला मिस्त्री हैं।परिजनों को सूचना दे दी गई है
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।















