ब्लॉक प्रमुख इति सिंह पति डॉ. अवधेश कुमार उर्फ रामू ने केक काट कर किया
एत्मादपुर। विकासखंड एत्मादपुर की ग्राम पंचायत सवाई के उप गांव मंगलपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर के 133 वें जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एत्मादपुर ब्लॉक प्रमुख इति सिंह पति प्रतिनिधि डॉक्टर अवधेश सिंह उर्फ रामू संस्थापक सेठ सत्य प्रकाश निमेष द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

वशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश बघेल का संस्थापक हाकिम सिंह द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे, ब्लॉक प्रमुख कार्यालय प्रभारी मेघ सिंह बौद्ध, क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यपाल सिंह,प्रभु दयाल, प्रिंस, ललिता प्रसाद, अजय कुमार, दीपक कुमार, रोहन कुमार, अनूप कुमार, आरपी सिंह, संतोष कुमार, सूरज कुमार एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के समस्त परिवरीजन मौजूद रहे।
रिपोर्ट :मुलायम सिंह ,एत्मादपुर















