दो थानों की पुलिस गश्त करती रही चोर खंगालते रहे अंग्रेजी शराब की दुकान
👉🏻 विगत दिनों पहले नीमगांव थाने में भैंसे चोरी व मितौली थाना क्षेत्र में मंदिर व हाल में तीन घरों में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम
👉🏻 हर वर्ष होती है शिवाला तिराहा पर सरकारी शराब की दुकान में चोरी कभी नहीं कर पाई खीरी जिले की हाईटेक पुलिस खुलासा
👉🏻 हाईटेक चोरों ने शनिवार की रात जिले की स्मार्ट पुलिसिंग के दावों की हवा निकाल दी है।
👉🏻 हाईटेक चोर लगातार स्मार्ट पुलिसिंग को खुली चुनौती देते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं पुलिस सिर्फ लकीर पीट रही है।
👉🏻 खास बात यह है कि इस शिवाला तिराहे पर रात में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है इससे आम जनों का अब पुलिस से सुरक्षा का भरोसा उठ गया है। मौके पर पहुंची नीमगांव/मितौली पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी जांच की बात कहकर पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती है यां कोई उचित कार्यवाही ।
👉🏻 बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त के बीच थाना नीमगांव और मितौली थाना क्षेत्र की सीमावर्ती क्षेत्र शिवाला तिराहे पर नकाब लगाकर सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान के पीछे से सेंध लगाकर दीवार काट दी और दुकान के अंदर रखी अंग्रेजी शराब उठा ले गए
👉🏻 शिवाला तिराहा पर मार्केट की दुकान में लगे शीशी टीवी कैमरे भी खंगाले पुलिस लग सकते हैं अहम सबूत
👉🏻 हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
👉🏻 उधर व्यापारियों ने बताया कि शिवाला तिराहा पर रात में पुलिस की गश्त रहती है। पुलिस गश्त के बीच चोरों ने घटना को अंजाम देकर जहां पुलिस की निष्क्रियता को साबित कर दिया है। वहीं गश्त व्यवस्था पर भी प्रश्न चिह्न लगा दिया है।















