एत्मादपुर। तहसील सभागार के मीटिंग हॉल में बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह का धूमधाम से आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एत्मादपुर नगर पालिकाअध्यक्ष डॉक्टर सुरेश कुशवाहा पहुंचे। कार्यक्रम में एसडीएम एत्मादपुर रतन कुमार वर्मा मौजूद रहे। यह पूरा कार्यक्रम एत्मादपुर प्रभारी सीडीपीओ रीना सिंह के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष और एसडीएम रतन कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया। इसके बाद गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम किया गया । साथ ही नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण की जानकारी देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण युक्त भोजन की स्टाल भी लगाई गई। कार्यक्रम में यूनिसेफ और सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टरों ने भी मौजूद महिलाओं को पोषण की जानकारी दी। कार्यक्रम मुख्य रूप से मुख्य सेविका सुनीता और शकुंतला मौजूद की मौजूदगी में रखा गया। कार्यक्रम के दौरान तहसील स्टाफ एवं अस्पताल स्टाफ एवं आंगनबाड़ी बहने तथा नगर पालिका टीम मौजूद रही।















