बेहजम खीरी – ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बेहजम की अध्यक्षता में बूथ स्तर की मजबूती के लिए एक अभियान चलाने हेतु कार्यकर्ताओं ने बैठक की । बैठक में जिले से मंडल प्रवासी महामंत्री किरन अग्रवाल ने महिलाओं की सहभागिता पर जोर देते हुए महिला सशक्तिकरण पर बैठक में महिलाओं को राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ लेवल सशक्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित ने कहा कि हमारे भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की अनेक उपलब्धियों को घर घर और जन जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया जाना है महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान प्रदान किया है। लोकसभा चुनाव में मिशन 2024 को सफल हम सबको बनाना है और भाजपा का विजय शंखनाद गुंजायमान होना चाहिए। इस मौके पर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी , बेद प्रकाश शुक्ला, आदर्श मिश्रा, आदित्य शुक्ला, जसकरन लाल ,रामू शुक्ला ,नूर मोहम्मद, अयूब खां रज्ज्न शुक्ला सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।