रिपोर्टर अंकित दीक्षित
लखीमपुर खीरी
भगवान श्री कृष्ण के जन्म के सातवें दिन बाद मितौली क्षेत्र के अंतर्गत कानाखेड़ा गांव के श्री बाबा तुरंतनाथ धाम महादेव मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी श्री कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई जिसमे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के सातवें दिवस में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमे काफी श्रद्धालु ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और पूरे गांव में जय श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए पूरे गांव में भ्रमण कर भगवान की भक्ति में नाचते छूमते हरे गोविंद हरे मुरारी के नारे लगाते हुए बहुत खुश नजर आए बताया जाता है इस बाबा तुरंतनाथ धाम मंदिर पर लगभग पचास वर्षों से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है इसकी शुरूवात पंडित इंद्रभाल मिश्र के द्वारा किया गया था तब से लगातार इस मंदिर पर प्रतिवर्ष बड़ी धूम धाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा बाबा तुरंतनाथ धाम सेवा समिति के सरंक्षक रूपेश मिश्र ने बताया किस इस कार्यकम को आज सभी मिलकर इस को आगे बढ़ाते चले आ रहे है इस दौरान आयोजन में बाबा तुरंतनाथ धाम के सेवा समिति के सरंक्षक रूपेश कुमार मिश्र ने कहा श्री कृष्णा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें इस मौके पर बाबा तुरंतनाथ धाम सेवा समिति के सभी सदस्यों मौजूद रहे आदित्य दीछित, रामजी बाजपेई ,शिवओम मिश्र ,घनश्याम मिश्र,ठाकुर प्रसाद मिश्र , सुनील दीछित, पवन मिश्र,भूपेश मिश्र धर्मेश कुमार मिश्र राजेश श्रीवास्तव आदि भक्त लोग मौजूद रहे















