इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश की जनता के रक्षक और हमदर्द यानी की खाकी वर्दी में तैनात सिपाही की जवाजी ने दर्द से तड़प रहे व्यक्ति को मौत के मुह से चंद मिनटों में मौत का दरबाजा तोड़ एक नया जीवन दे दिया। इसे कहते है मानवता की मिशाल।,,,,
देखिए हमारे संवाददाता अर्पित राजावत की ये खास रिपोर्ट।
कहते कि उत्तर प्रदेश की पुलिस बदनाम पुलिस है। लेकिन ये तस्वीर एक ऐसी भी है। जो खुद बयां करती है। इंसानियत के साथ-साथ मित्र पुलिस का धर्म भी निभाती है इसे कहते है ये है हमारी उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस ।
अब बताएंगे आपको पूरा घटनाक्रम,
ये कोई फिल्मी दुनिया की कहानी नही है।न ही कोई सीरियल से जुड़ी घटना है ये घटना वास्तविक रूप से ताज नगरी आगरा की है।
थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा क्षेत्र में घटना हुई। स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की ग्रह कलेश के चलते युवक ने हाथ की नस काट ली फिर क्या था चौकी इंचार्ज ख्वाजा सराय और उनकी टीम ने मौके पर पहुँच कर दरवाजे के अंदर बंद युवक को जब देखा तो ऐसा मंजर सामने आया जिसे देखकर रूहू कॉप गई। फर्श पर खून से लथपथ पड़ा युवक दर्द से तड़प रहा था। वही स्थानी पुलिस की सतर्कता के चलते निजी अस्पताल में युवक को उपचार के लिए भेजा गया है।















