नेशनल हाईवे 730 के लखीमपुर गोला मार्ग के बीच गांव उद्यानपुर और मुड़िया के बीच हुआ एक्सीडेंट दोनों बाइक सवार एक बाइक गोला को तरफ से आ रही थी और दूसरी बाइक लखीमपुर खीरी से गोला जा रही थी दोनों बाइक की आमने सामने हुई टक्कर मे दोनों बाइक चालकों की मृत्यु हो गयी जबकि एक बाइक सवार ओयल के ट्रामा सेंटर मे भर्ती होने के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है
बाइक चालकों मे एक बाइक चालक रंजीत शुक्ला पिता का नाम गोविन्द शुक्ला था जिसकी शादी अभी हाल ही मे हुई जो घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर पचपेड़वा गांव के रहने वाले थे रंजीत की बाइक सुजुकी जिक्सर थी जिससे वो अपने चचेरे भाई राजन शुक्ला के साथ गोला से आ रहे थे,
वही दूसरा बाइक चालक नितिन शुक्ला पुत्र प्रशिद्धिनाथ शुक्ला था जिसकी बाइक हीरो होंडा थी नितिन अपने रोज के कार्य से खम्भार खेड़ा मिल से वापस गोला की ओर अपने घर आ रहा था जो की गोला के मेला मैदान का निवासी है















