लखीमपुर खीरी संवाददाता तौहीद खान
अमर वीर बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश’ व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन संपूर्ण देश में उत्सवी ढंग से दिनांक 09 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक किया जाएगा। इसी क्रम में आज दिनांक 09.08.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस ऑफिस कार्यालय में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।
इसी के साथ पुलिस लाईन खीरी व जनपद के समस्त पुलिस कार्यालयों/थानों/चौकियों में भी समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अमृत काल के पंचप्रण की शपथ ली गई।
अमृत काल के पंचप्रण-
1-विकसित भारत का लक्ष्य
2-गुलामी के हर अंश से मुक्ति
3-अपनी विरासत पर गर्व
4-एकता और एकजुटता
5-नागरिकों में कर्तव्य की भावना















