लखीमपुर खीरी जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर की दूरी पर सीतापुर कस्ता मार्ग पर संडीलवा कानाखेड़ा ग्राम पंचायत के मध्य में स्थिति शिव दानव बाबा मंदिर पर सावन के पवित्र माह में स्वर्गीय पंडित गजोधर मिश्र के प्रोपौत्रों के द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष में भी रुद्राभिषेक व श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। बहुप्रसिद्ध शिव दानव बाबा मंदिर का निर्माण पंडित स्वर्गीय गजोधर लाल मिश्र के द्वारा कराया गया था यहां पर काफी भक्तों का आना जाना निरंतर रहता है यहां की मान्यताएं आने वाले श्रद्धालुओं को यहां तक खींच लाती हैं लोगों की मान्यताएं पूरी होती हैं लोगों का कहना है कहना है यहां के परिसर में आने वाले शिव भक्तों का जो सच्चे दिल से अपनी मन्नतें यहां पर मांगता है उसकी सभी मन्नते पूरी होती हैं इसलिए यहां पर शिव भक्तों का निरंतर आना जाना लगा रहता है। मंदिर के निर्माण के बारे में हमने जब प्रापौत्र मुनीशानंद मिश्रा जी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हमारे पर बाबा के द्वारा इस मंदिर का निर्माण लगभग 300 वर्ष पहले कराया गया था 1984 में हमारे भाई दयानंद मिश्रा जी के द्वारा जीर्णोद्धार कराया गया था बताते हैं मुनीशानंद मिश्रा जी कुछ कारणवश इसका जीर्णोद्धार रुक गया था जो पुनः 2010 में पूरा कराया गया था दूसरा आज से दो-तीन साल पहले मंदिर के चारों तरफ बरामदे का निर्माण नित्यानंद दयानंद और योगानंद की स्मृति में निर्माण कराया गया इस मौके पर विजय मिश्र ,राजीव मिश्र,शिवम मिश्र,शुभम मिश्र रूपेश कुमार मिश्र, राजेश मिश्र ,आलोक मिश्र सूर्य कुमार दीछित अन्य बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे















