संवादाता यज्ञदेव मिश्र
निघासन खीरी
कोतवाली तिकुनियाँ जनपद खीरी दिनांक 21.07.2023
थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा चोरी की 05 मोटर साइकिलो समेत एक अदद नफर अभियुक्त को एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी व चोरी पर अंकुश लगाने हेतु अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 21/07/2023 को क्षेत्राधिकारी निघासन महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा चोरी की गयी पांच अदद मोटरसाइकिलों के साथ 01 नफर अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह नि0 दलराजपुर थाना सिंगाही जनपद खीरी उम्र करीब 26 वर्ष को आज सुबह 06.18 बजे बीरबाबा जंगल के पास बहद् ग्राम गुलरिया पत्थरशाह से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत उपरोक्त के पास से एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुई । जबकि दो नफर अभियुक्त 1.बलविन्दर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह नि0ग्रा0 कड़िया थाना तिकुनिया व 02. मलकित सिंह पुत्र दर्शन सिंह नि0ग्रा0 दीपनगर थाना तिकुनिया जनपद खीरी जंगल की झाड़ियो का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहे । उपरोक्त सभी अभियुक्त गणों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग मु0अ0सं0 147/2023 धारा 41/102 Crpc, 411/413/414 IPC व अभियुक्त रंजीत उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 148/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मे भी अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
01. रंजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह नि0 दलराजपुर थाना सिंगाही जनपद खीरी उम्र करीब 26 वर्ष ।
अपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 0086/2018 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना ईसानगर थाना तिकुनिया जनपद खीरी ।
2. मु0अ0सं0 0330/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना ईसानगर थाना तिकुनिया जनपद खीरी ।
3. मु0अ0सं0 0235/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सिंगाही थाना तिकुनिया जनपद खीरी ।
4. मु0अ0सं0 153/2021 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम थाना सिंगाही जनपद खीरी ।
5. मु0अ0सं0 250/2022 धारा 8/22 NDPS ACT थाना सिंगाही जनपद खीरी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय –
बीरबाबा जंगल के पास बहद् ग्राम गुलरिया पत्थरशाह समय करीब 06.18 बजे ।
बरामद सम्पत्ति व बरामदगी का स्थान –
01. रजि0नं0 UP31BW9258 चेचिस नं0 MBLHAW116NHE03194 हिरो स्पलेंडर प्लस,
02. रजि0 नं0 UP31BM7568 चेचिस नं0 MD634AE8XL2C16433 टीवीएस अपाचे आरटीआर,
03. हीरो सुपर स्प्लेण्डर रजि0नं0 UP72AQ0038 चेचिस नं0 MBLJA05EWH9B26617,
04. रजि0 नं0 HR 03N 4666 चेचिस नं0 MD634KE60B2K90721 टीवीएस अपाचे आरटीआर,
05. रजि0 नं0 PB10HG5572 चेचिस नं0 MBLHAW091K4L04869 हीरो स्पे0प्लस
06. एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर सील सर्व मोहर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 श्री संदीप कुमार यादव थाना तिकुनिया जनपद खीरी
2. उ0नि0 श्री योगेश कुमार थाना तिकुनिया जनपद खीरी
3. हे0का0 सुभाष निषाद थाना तिकुनिया जनपद खीरी
4. का0 हरिकेश थाना तिकुनिया जनपद खीरी ।
5. का0 अवनीश थाना तिकुनिया जनपद खीरी ।
6. का0 विवेक थाना तिकुनिया जनपद खीरी ।
7. का0 पोरल बंसला थाना तिकुनिया जनपद खीरी ।
8. का0 सोविन्द्र सिंह थाना तिकुनिया जनपद खीरी















