करंट की चपेट में आने से फिर एक गोवंश की दर्दनाक मौत
जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला ग्राउंड के गेट नंबर 2 में रखा खुले में ट्रांसफार्मर जहां लगातार हादसे को न्योता दे रहा है जिसकी चपेट में गोवंश आ गया जिससे उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई! मौके पर मौजूद कॉलोनी वासियों ने बताया कि बिजली का नंगा तार इसी तरह पड़ा हुआ है जिसकी चपेट में कोई भी आ सकता है! शुक्रवार को बिजली के ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रही एक गोवंश करंट की चपेट में आने से मौत हो गई जिससे स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है! प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड के गेट नंबर 2 का है जहां शुक्रवार की दोपहर गोवंश घूम रहा था इसी बीच एक गोवंश बिजली के तार से छू गया! संपर्क में आते ही गोवंश तड़पने लगा आसपास मौजूद लोगों ने गोवंश को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक गोवंश की मौत हो गई इससे पहले मोहल्ला इंदरगढ़ी, मैं भी करंट की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई थी! बृहस्पतिवार को भी नवीन मंडी में करंट की चपेट में आने से गोवंश की हुई मौत लापरवाह बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है जिनका कहना है कि अधिकारियों को मामले में गंभीरता बरतनी चाहिए इस तरह की अनदेखी भारी पड़ सकती है!