एत्मादपुर। विकास खंड एत्मादपुर पर समस्त ग्राम प्रधान एवं सचिवों के साथ सभागार में बैठक आहूत की गयी।
बैठक के दौरान ब्लाक प्रमुख पति अवधेश कुमार ने सभी ग्राम प्रधान एवं सचिवों से ग्राम पंचायतों में बने तालाबों की साफ-सफाई को लेकर मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि तालाबों की साफ-सफाई होने से बीमारियों का संक्रमण कम होगा ।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश कुमार ने सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों से अपील की साध ही कहा कि जितनी भी आपकी पंचायत में तालाब बने है, उन्होंने इनकी साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें । ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार ने कहा जो छोटी-छोटी पंचायत हैं उनका खर्चा क्षेत्र पंचायत करेगा । सभागार में उपस्थित रहे खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान, सहायक विकास अधिकारी पंचायत टीसी गुप्ता, समस्त ग्राम प्रधान एवं समस्त सचिव महोदय उपस्थित रहे और प्रमुख जी के इस शुभ तत्व पर मोहर लगाकर प्रस्ताव पास कर दिया है
रिपोर्ट – मुलायम सिंह चौहान















