विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परियोजना कार्यान्वयन इकाई, आगरा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर प्राधिकरण की आगरा इकाई के कमला नगर स्थित कार्यालय सहित सभी परियोजनाओं, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के आगरा-इटावा बाईपास खण्ड, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 509 के आगरा-अलीगढ़ खण्ड, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 से जोड़ने वाले आगरा बाईपास (दक्षिणी), राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले निर्माणाधीन आगरा बाईपास (उत्तरी), मथुरा-हाथरस खण्ड के पैकेज 1ए, 1बी एवं 1सी तथा निर्माणाधीन आगरा इनर रिंग रोड़ के शेष भाग पर वृक्षारोपण किया गया ।
भा0रा0रा0प्रा0, आगरा के परियोजना निदेशक श्री संजय वर्मा द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के आगरा-इटावा बाईपास खण्ड पर स्थित टूण्डला टोल प्लाजा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 509 के आगरा-अलीगढ़ खण्ड पर स्थित बरोस टोल प्लाजा पर वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर भा0रा0रा0प्रा0, आगरा के उप-प्रबन्धक (तकनीकी) श्री देवदत्त सिंह, श्री अभिषेक शर्मा, श्री मनोज कुमार, श्री जसविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे । टूण्डला टोल प्लाजा पर एस ए इन्फ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंट्स प्राईवेट लिमिटेड़ के श्री हसन फराज़, एई टोलवे लिमिटेड, के महाप्रबन्धक श्री अजय कुमार धीमान, प्रबन्धक श्री भावेश पटेल आदि भी उपस्थित रहे। बरोस टोल प्लाजा पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में एमएसवी इंटरनेशनल के श्री एस पी शर्मा, बृजभूमि एक्सप्रेसवे प्राईवेट लिमिटेड़ के श्री अनीत हिन्डौल, श्री संदीप राॅय आदि भी उपस्थित रहे ।
उक्त कार्यक्रम मे दौरान परियोजना निदेशक श्री संजय वर्मा द्वारा प्राधिकरण के सभी अधिकारियों / कर्मचारियों तथा स्वतंत्र अभियन्ताओं एवं रियायतग्राहीयों/संवेदकों के अधिकारियों / कर्मचारियों को यह प्रतिज्ञा दिलायी गयी कि वे पर्यावरण को बचाने के लिये अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाएंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करेंगे ।













