उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है और प्रशासन द्वारा जनता से लगातार अपने मताधिकारी का प्रयोग करने की अपील भी की जा रही है लेकिन वही ताजनगरी आगरा में नगर निगम के क्षेत्र मारुति सिटी रॉड पर चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगे देखे गए,स्थानीय लोगो ने विकास कार्य न होने की बजह से चुनाव वहिष्कार का फैसला लिया है,लोगो का कहना है कि हम लोग काफी समय से अपने क्षेत्र की समस्याओं की शिकायतों को लेकर हर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से मिलकर गुहार लगा चुके है लेकिन उसके बाद भी किसी ने हमारी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नही दिया,हमारे घरों के सामने पिछले 6 वर्षों से सड़क टूटी पड़ी हुई है यह सड़क तमाम कॉलोनियों को जोड़ता है जिनमें कई कॉलोनिया एडीए अप्रूव्ड कॉलोनियां भी हैं,बरसात के दिनों में बच्चे भी इस सड़क पर पानी भर जाने के कारण गिर जाते हैं,इसी से त्रस्त होकर हम सभी कॉलोनी वासियों ने यह निर्णय लिया है कि जब तक हमारी इस सड़क का निर्माण कार्य नही हो जाता तब तक हम चुनाव का वहिष्कार करेंगे।















