विकास खण्ड खंदौली कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत खंदौली की बैठक ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई , जिसमे क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा बैठक मे अपने विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव रखे , बैठक मे क्षेत्र पंचायत सदस्य रिंकू माहौर व रामवीर सिंह द्वारा सफाई कर्मी दिलीप द्वारा गांव मे सफाई कार्य न किए जाने की बात कही वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल राजपूत द्वारा अपने गांव पुरा लोधी मे नए आगनवाड़ी केंद्र की मांग रखी , इस मौके पर रामवंत खंड विकास अधिकारी, एडीओ आईएसबी ऋषि कुमार, एडीओ कृषि श्याम सिसौदिया, एडीओ पंचायत बृजमोहन, राजेश कुमार अवर अभियंता, एआरपी खंड शिक्षा कार्यालय, विद्युत विभाग जे ई विपिन शर्मा, सीडीपीओ अंबुज यादव, एपीओ सुशील निगम, डॉ ओम बाबू पशु चिकित्सा अधिकारी, जे ई लघु सिंचाई , विशन बाबू, रमाकांत लेखाकार , धीरज यादव , सुधा देवी , रेनू देवी , ऋषिकेश उपाध्याय, लछमन, रमेश दिवाकर, शकर लाल , प्रताप सिंह प्रधान, राजीव गिरि प्रधान, करतार सिंह प्रधान, आदि समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।













