कब्जे से 50 पेटी शराब(रॉयल क्लासिक व्हिस्की व रॉयल XXX रम) एवं तस्करी में प्रयुक्त 02 कार बरामद। (कुल बरामदगी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रूपये)
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बसरेहर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही !!
गिरफ्तारी एवं बरामदगी का संक्षिप्त विवरण:-
जनपद में अवैध शराब/ मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु इटावा पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 31.03/01.04.2023 की रात्रि को थाना बसरेहर पुलिस द्वारा थाना बसरेहर क्षेत्रांतर्गत लोहिया पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की 02 कारों में कुछ लोग राजस्थान प्रान्त की शराब लेकर चौबिया से बसरेहर की ओर आ रहे है । सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा वाहनों की सघनता से चैकिंग की जाने लगी तभी चौबिया की तरफ से आ रही कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवारों द्वारा कार को तेजी भगाने का प्रयास किया गया उक्त दोनों कारों को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पीछा कर लोहिया पुल के पास से पकड़ लिया गया।
पुलिस पूंछताछ:- पकड़ी गई कारों की तलाशी लेने पर उनसे शराब बरामद की गई जिसके संबंध में कार सवारों से प्रपत्र मांगने पर प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहे तथा शराब के संबंध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग राजस्थान से सस्ती कीमत में शराब लाकर बिहार के विभिन्न जनपदो में महगें दामों में बेचते है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. अरूण मलिक पुत्र सूबे सिंह निवासी खुराना,कैथल सदर हरियाणा
2. सुमित पुत्र रमेश निवासी कसौडा चौक जुलाना जींद हरियाणा
3. मनोज कुमार पुत्र राम सिंह निवासी विजय नगर जींद हरियाणा
बरामदगी:-
1. 30 पेटी रॉयल क्लासिक व्हिस्की
2. 20 पेटी रॉयल XXX रम
3. 01 कार डस्टर नं0 HR70D6570
4. 01 कार अल्टो नं0 HR31R0634
पुलिस टीम- उ0नि0 श्री बेचन कुमार सिंह थानाध्यक्ष बसरेहर, उ0नि0 श्री महेश पाठक, हे0का0 प्रवीण कुमार, का0 शशिभान ।
नोट- उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 10,000/- के पुरस्कार की घोषणा की गई है।













