लखीमपुर खीरी
रिपोर्टर अंकित दीक्षित
बेहजम ब्रेकिंग -नीमगांव थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देश के अनुपालन में इंस्पेक्टर अवधेश यादव ने क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों और हिन्दू मुस्लिम धर्मगुरु व क्षेत्र के प्रधान गणों के साथ नवरात्रि और पाक रमजान को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई ।पीस कमेटी बैठक में इंस्पेक्टर अवधेश यादव ने सभी को शांति पूर्वक त्यौहार मनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। क्षेत्र के प्रधान गणों ने पुलिस अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र में सभी लोग आपस में भाईचारा कायम करते हुए त्यौहार मनायेंगे।इस मौके पर एस आई शिवकुमार सिंह दरोगा गौरव सिंह चौकी प्रभारी सिकन्द्राबाद राजकुमार सहित पत्रकार बन्धु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।















