जिला – लखीमपुर खीरी
रिपोर्टर – सुशील कुमार शुक्ला
एक तरफ मोदी सरकार के अनेक कदमो की विश्व भर मे सराहना हो रही है, जहाँ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी ने संकल्प लिया है, और भारत की जनता से वादा किया है की 2024 तक भारत की सड़के अमेरिका की सड़को से भी बेहतर बनाने का वहीं भारत की जनता उन वादों पर खुद अपने कर्तव्य निर्वहन को भूल जाती है!!
मामला फरधान का है, जहाँ सरकार द्वारा नेशनल हाइवे 730 का पुनरनिर्माण कराया गया जिसकी स्थिति की बहुत सालो से खराब पड़ी थी,, आये दिन दुर्घनाए होती रहती थी और जनता को आने जाने मे बहुत दिक्क़तो का सामना करना पड़ता था,
सरकार द्वारा हाईवे को चौड़ा कर बेहतरीन तरीके से उसका निर्माण किया गया जिससे वहाँ किनारे रह रहे लोगों ने रोड पर कब्जा कर रखा था,, यहाँ तक की अपने मकान भी बनवा लिए थे परन्तु मुख्यमंत्री योगी जी के बुलडोजर के सामने वो ना टिक सके और गिरा दिए गए,, और हाईवे का निर्माण कर दिया गया,, परन्तु फरधान से धौरहरा जो की लखीमपुर गोला के बीच मे पड़ता है वहाँ हाईवे के किनारे बसने वाले लोगों ने नये बने हुए हाईवे पर भी फिर से इस प्रकार कब्ज़ा कर लिया है, जैसे उनकी व्यक्तिगत जमीन हो, वहाँ के दुकान दारो ने अपनी दुकान का सामान मानो रोड पर ही लगा दिया हो, वहाँ पर गिट्टी मौरंग के दूकानदारों ने अपनी दुकान की गिट्टी मौरंग रोड पर ही लगा दी हो,
जहाँ एक तरफ सरकार देश को दुनिया के चुनिंदा देशों मे शामिल करना चाहती है, वहीं यहाँ के लोग सरकार की बात मानने को तैयार ही नहीं















