नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री शतचंडी महायज्ञ और दुर्गा महोसत्व का आयोजन जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक मितौली के ढकिया जाट में देवी मंदिर पर आयोजन किया जा रहा है प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया शुक्रवार को देवी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गयी यह यात्रा रेवाना से कस्ता ,मितौली होते हुए कष्ट हरण धाम पर कलश भरने के बाद वापस मंदिर पहुँची जहाँ कलशों को मंत्रों के बीच स्थापित किया गया इस यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह जगह स्वागत किया गया यात्रा में महिलाओं ने सर पर कलश लेकर जय माता दी के नारे लगा रही थी वही पुरुष भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे जय माँ दुर्गे सेवा समिति के सरंक्षक भईया जीतू जी ने बताया की प्रतिदिन वैदिक आचार्यो के द्वारा नौ बजे सुबह से दोपहर 2 बजे तक नित्य हवन पूजन होगा व व्रन्दावन से पधारे रासलीला का मंचन 2 बजे से शाम 5 बजे तक व रात्रि में 8 बजे से 11 बजे तक 31 मार्च को पूर्णाहुति व कन्या भोज विशाल भंडारे के साथ समापन होगा
इस मौके पर मिथलेश वर्मा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, आशीष शर्मा ,आमोद कुमार शर्मा ,कौशल किशोर मौर्या, सोनू मिश्र,लालू मिश्रा,अंकुश श्रीवास्तव वीरेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे















